26 जून 2018 - 17:08
ट्रंप की अनैतिक पालिसियों के ख़िलाफ़ चीन और यूरोप एकजुट

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अरबों डालर की चीनी और यूरोपी वस्तुओं पर टैक्स बढ़ा दिये हैं।जिस पर चीन और यूरोप ने कठोर प्रतिक्रिया दी है।

अहलेबैत (अ ) न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार ट्रंप की ग़लत पालिसियों के ख़िलाफ़ अमेरिका के विरोधियों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है।
यूरोप और चीन ने अमेरिका के ख़िलाफ़ व्यापारिक युद्ध मिल कर लड़ने का निर्णय लिया है।बीजिंग में होने वाले  china-EU Economic and trade dialogue के दौरान यूरोपीय यूनियन का कहना था कि अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकियों के बाद विश्व व्यापार को ख़तरा नज़र आने लगा है।जिसके निवारण के लिए WTO के क़ानून में बदलाव आवश्यक है।
दूसरी ओर चीन के राष्ट्रपति शी जिन पिंग और फ़्राँस के राष्ट्रपति मैकरून ने होने वाली मुलाक़ात में व्यवसायिक संबधों को नई ऊचाइयों पर ले जाने की बात की।
ज्ञात रहे कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अरबों डालर की चीनी और यूरोपी वस्तुओं पर टैक्स बढ़ा दिये हैं।जिस पर चीन और यूरोप ने कठोर प्रतिक्रिया दी है।